गुरु सप्तमी पर जैन सोशल ग्रुप मेन ने गरीब बच्चों, पशु-पक्षियों व गौसेवा कर मनाई गुरुदेव राजेंद्रसुरीश्वर जी की 199वीं जयंती

जावरा (अभय सुराणा)। जैन सोशल ग्रुप मेन ने शनिवार को गुरु सप्तमी के पावन अवसर पर विश्वपूज्य गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्रसुरीश्वर जी महाराज साहब की 199वीं जन्म जयंती एवं 119वीं स्वर्गारोहण तिथि जन-सेवा के स्वरूप में मनाई। इस अवसर पर ग्रुप द्वारा गरीब बच्चों को मिठाइयां वितरित की गई, पशु-पक्षियों को दाना डालकर जीव दया की गई, गौशाला में गायों को गोग्रास खिलाया गया तथा सर्दी से बचाव के लिए गरीबों को कंबल वितरण किए गए।
ग्रुप अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप मेन विगत 8 माह से निरंतर पीड़ित, असहाय, जरूरतमंदों सहित जीव-दया व पशुपक्षी सेवा के कार्य समर्पित भाव से कर रहा है। शनिवार को गुरु जयंती के अवसर पर चौपाटी स्थित सुभाष स्कूल में अध्ययनरत गरीब बच्चों के बीच पहुंचकर मिठाईयां बांटी गईं और कंबल वितरित कर खुशियां साझा की गईं।

गौशाला में की गोसेवा

खाचरोद नाका स्थित गौशाला पहुंचकर गुरुदेव का जन्मोत्सव गायों को तिलक लगाकर, पूजा-अर्चना कर एवं गो-ग्रास खिलाकर मनाया गया। इस सेवा कार्य में नगर के समाजसेवी एवं उद्योगपति राकेश मेहता तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह राठौड़ ने आथित्य प्रदान किया ।

कंबल वितरण सतत जारी।

ग्रुप द्वारा चल रही कंबल वितरण सेवा के अंतर्गत गौशाला परिसर के बाहर ठंड से जूझ रहे गरीबों को कंबल प्रदान किए गए। अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने बताया कि अब तक 710 कंबल वितरित किए जा चुके हैं तथा जनवरी माह तक 1001 कंबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा। साथ ही गरीब स्कूली बच्चों को स्वेटर एवं टोपे भी उपलब्ध करवाई जाएंगे।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

इस सेवा गतिविधि में जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, सचिव कनेश मेहता, कोषाध्यक्ष विमल सिसोदिया, संयोजक सुभाष डूंगरवाल, नेमीचंद जैन, अशोक डूंगरवाल, प्रदीप सिसोदिया, सुजानमल कोचट्टा, अशोक औरा, प्रदीप सेठिया, शिखर धारीवाल, मनीष मारवाड़ी, आजाद खेमसरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।