
जावरा (अभय सुराणा) । पूज्य उपाध्याय श्री कस्तूर मुनि पावन धाम ट्रस्ट के संयोजन में मेहता परिवार द्वारा स्वर्गीय श्रीमती प्रेमा देवी मेहता की पावन पुण्य स्मृति में 27 दिसंबर 2025 शनिवार को जीवदया सोसाइटी खाचरोद नाका रोड पर गौमाता को गुड एवं हरी घास का स्वामी वात्सल्य कराया गया श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, पूज्य मन्नालाल ट्रस्ट मंडल, कस्तूर मुनि पावन धाम ट्रस्ट ,महिला मंडल, बहु मंडल के अनेक सदस्यों के साथ राकेश मेहता, सुजानमल कोचटा, बाबूलाल नाहर ,सुभाष टुकड़ियां, जैन सोशल ग्रुप जावरा मेन के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ,सुशील चपरोद, पारस गादिया, विनोद लूनिया, भंवरलाल मेहता, विनोद चपलोद ,शांतिलाल डांगी, विजय झामर ,संदीप मेहता, संजय झामर, राकेश ओस्तवाल जैन दिवाकर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ललिता नांदेचा , पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अनीता झामर,पुष्पा चपलोद ने गौसेवा के इस पुनीत कार्य में पधार कर पुण्य लाभ लिया अंत में आभार परिवार के राकेश मेहता ने किया उपरोक्त जानकारी सुभाष टुकड़ियां ने दी।