


रतलाम। रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के सेवा प्रकल्प तो सतत ही गतिमान रहते हैं उसके साथ ही अपने सामाजिक क्रियाकलापों की श्रृंखला में आज रोटरी क्लब रतलाम प्राइम ने अपने एक स्थाई प्रकल्प के रूप में वार्ड क्रमांक 1 में स्थित अंबेडकर उद्यान जो की रोटरी क्लब रतलाम प्राइम में पूर्व में ही गोद लिया था उसमें एक जिम का उद्घाटन किया ।
प्रोजेक्ट चेयरमैन व असिस्टेंट गवर्नर सौरभ छाजेड ने बताया की मुख्य अतिथि व मुख्य सहयोगी डीपीके ज्वेलर्स से उद्योगपति हेमंत कटारिया, रतलाम शहर महापौर प्रहलाद पटेल, कांतिलाल छाजेड़,द्वारका दास भंसाली, शांतिलाल मूणत, हस्तीमल सिंगावत, वार्ड पार्षद भावना पेमाल, हितेश पेमाल, PDG अशोक तातेड असिस्टेंट गवर्नर एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन सौरभ छाजेड़, असिस्टेंट गवर्नर रवि नाहर, क्लब अध्यक्ष मनोज सिंगावत के कर कमल से इस ओपन जिम का शुभारंभ हुआ। सभी मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना के साथ ही मानव सेवा में किया जाए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। यह जिम वार्ड के रहवासियों के लिए स्वास्थ्य के प्रति नई जागरूकता लेकर आएगी ऐसा संकल्प वार्ड के नागरिकों को प्रोजेक्ट चेयरमैन सौरभ छाजेड़ ने दिलाया ।
क्लब अध्यक्ष मनोज सिंगावत ने जिम के उपयोग और स्वास्थ्य जीवन प्रणाली संबंधी जानकारी दी और नागरिकों से अपील की है कि इस जिम और गार्डन को साफ और सुरक्षित रखें एवं आधिकाधिक प्रयोग करें मेन क्लब से हरीश वर्मा, दीपक पंत, प्लेटनियम क्लब से डॉ.गीता दुबे, वंदना सोनी व जे एस जी युथ से राहुल छाजेड, अभय लोढ़ा व क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रितेश गादिया मनोज उपाध्याय चेतन कोठारी, सौरभ छाजेड, निलेश सेलोत, सौरभ नाहर नवदीप मूणत दीपक भंसाली के साथ क्लब सदस्य डॉ विशाल गनवानी, सिद्धार्थ बोराणा, गर्वित गोखरू,यतेंद्र तिवारी, वैभव कटारिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब सदस्य अंकित जैन एवं कार्यक्रम में अंत में आभार एवं राष्ट्रगान क्लब सदस्य विनीत पीपाड़ा, सचिव गौतम मूणत द्वारा किया गया।