रतलाम। श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट, महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित,जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर का आयोजन 18 जनवरी 2026 रविवार को प्रातः 10.00 बजे से 02.00 बजे तक श्री कालिका माता सत्संग सेवा हाल में अपनी सेवाएं डॉ प्रदीप कुमार मिश्रा अस्पताल अधीक्षक सह संयुक्त संचालक, डॉ सुधांशु शर्मा चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ प्रदीप दुबे हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ पारुल त्रिचल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ पवन कुमार दुबे नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ, डॉ संजय दुबे मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ अभिषेक पायक दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ विनय शर्मा मेडिकल आफिसर, डॉ चन्दन द्विवेदी मेडिकल आफिसर, डॉ अंकित शर्मा अस्पताल प्रबंधक समन्वयक, डॉ द्विव्या द्विवेदी जनरल फिजिशियन आयुष, डॉ यश हाड़ा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ प्रमोद कुमार भगत फिजियोथैरेपिस्ट न्यूरो, स्पाइन और पीडियाट्रिक पी जी आई चण्डीगढ़, डॉ मनीष राठौर बाल रोग विशेषज्ञ आदि अपनी नि: शुल्क, निस्वार्थ सेवाएं प्रदान करेंगे। अधिक से अधिक लोग शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठायें।