

जावरा (अभय सुराणा) । आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री चंचल कंवर जी महाराज साहब आदि ठाणा की प्रेरणा से श्री समता महिला मंडल एवं समता बहू मंडल द्वारा निर्धन एवं असहाय लोगों को खाने के पैकेट, गजक, बिस्कुट आदि वस्तुओं का वितरण जिनको भी आवश्यकता थी उन्हें प्रदान किया गया।
शासकीय चिकित्सालय में महिलाओं के वार्ड में कंबल , फल ,नमकीन गजक आदि का वितरण किया गया गौशाला में हरा चना एवं अन्य खाद्य सामग्री का स्वामी वात्सल्य गायों को कराया गया। गरीब बस्तीयों में बच्चों को स्वेटर, टोपा ,मौजा आदि सामग्री का वितरण किया गया वहीं शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए सर्दी के इलाज के लिए विक्स तथा आवश्यक दवाईयां प्रदान की गई, तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करी । सेवा कार्यों में महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती चंचल पटवा मंत्री श्रीमती पूजा धारीवाल के साथ ही श्रीमती विमला देवी खारीवाल, श्रीमती राजकुमारी पगारिया ,श्रीमती सीमा घम्मानी श्रीमती आस्था पगारिया श्रीमती सोनिया छजलानी श्रीमती मीनाक्षी पगारिया श्रीमती नैना सेठिया श्रीमती रश्मि पावैचा सोनल पगारिया आदि सदस्यो ने उपस्थित होकर सेवा कार्यों मैं अपनी सक्रीय सहभागिता निभाई। श्रीमती पूजा धाडीवाल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।