विद्यार्थियों के मनोविज्ञान को समझते हुए शिक्षक अध्यापन कार्य करें – दिनेश शर्मा

लायंस क्लब गोल्ड द्वारा स्वेटर प्रदान किये गए

रतलाम 17 जनवरी। अध्यापन एक कला है जो विद्यार्थियों के मनोविज्ञान को समझते हुए सृजन करना पड़ती है स्थानीय परिस्थितियों और बच्चों की प्रकृति अनुसार उनमें शैक्षिक और नैतिक संस्कारों का प्रादुर्भाव कैसे हो यह ध्यान में रखते हुए शिक्षक गण दायित्व निभाएं बच्चों का मन बहुत कोमल होता है पारिवारिक संघर्ष का गहरा असर उनके मस्तिष्क पर पड़ता है ऐसे में बच्चों का भटकना स्वाभाविक हो जाता है शिक्षक की भूमिका आरंभ यही से होता है बच्चों के लक्ष्य को निर्धारण करने में हमें उनकी मदद करना होगी इसके लिए हर संभव प्रयास सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं से सहयोग लेते हुए करना होंगे तभी हमारी आने वाली पीढ़ी समृद्ध और शक्तिशाली बन पाएगी ।
उपरोक्त विचार स्थानीय एकीकृत माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुरा में अध्ययनरत बालकों को लायंस क्लब रतलाम गोल्ड द्वारा ऊनी वस्त्र वितरण तथा बेड टच गुड टच बालक मनोभाव कार्यक्रम में संबोधित करते हुए शिक्षक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष तथा लायंस क्लब के पूर्व रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने व्यक्त किए। आपने कहा कि शिक्षक के सामने बहुत चुनौतियां हैं लेकिन परिवेश परिस्थिति और परिणाम को दृष्टिगत रखते हुए अपना कर्तव्य निभाने वाला शिक्षक ही वास्तविक शिक्षक है। शिक्षक को पढ़ाते समय विद्यार्थियों की मूलभूत आवश्यकताओं पर भी ध्यान केंद्रित करना होगा विशेष कर शैक्षणिक संसाधनों के साथ-साथ व्यक्तिगत परेशानियां समस्याओं का निराकरण भी अपने स्तर पर करते रहना चाहिए तभी हम शिक्षा का मूल उद्देश्य को पूरा कर पाएंगे।
इस अवसर पर झोन चेयर पर्सन सरोज ओझा, संतोष जोशी, आरती त्रिवेदी, क्लब अध्यक्ष पुष्पा वासन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को कड़े परिश्रम से अध्ययन कार्य करने का अनुरोध किया। आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत आशा शक्तावत, राजेश गोमे, दशरथ जोशी, शिल्पा अग्रवाल, रीना परिहार आदि ने किया। दर्शन खेड़ा, अंजना टॉक, रानी चावला, प्रीति आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक दशरथ जोशी एवं आभार अंजना टाक ने व्यक्त ने किया। संस्था द्वारा इस अवसर पर बच्चों को गर्म वस्त्र के अलावा अन्य सामग्रियां प्रदान की गई।