बरबड़ मेले में आज कवि सम्मेलन का आयोजन

रतलाम 1 अप्रैल । नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के पांचवे दिन 2 अप्रैल गुरूवार को निगम के सांस्कृतिक मंच पर रात्रि 7ः30 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
आयोजित कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवि हैं सर्वश्री सुदीप भोला-हास्य रस (दिल्ली), मनोज चौहान-ओज रस (मैनपुरी), रजनी सिंह अवनी कवियत्री-श्रृंगार रस (नईदिल्ली) शुभम त्यागी कवियत्री-श्रृंगार रस (मेरठ), लोकेश महाकाली-हास्य रस (नाथद्वारा), पंकज प्रसून-गीतकार (धार), विजय सिंह राठौड़-वीर रस (प्रतापगढ़), नवीन सारथी हास्य रस (चित्तौड़गढ़)।
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निषा-पवन सोमानी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती अनिता-वसावा, श्रीमती भावना-हितेश पैमाल, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेले में आज आयोजित कवि सम्मेलन में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कवि सम्मेलन को सफल बनावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *