इंदौर में रेल फाटक 253 पर बनेगा रोड ओवर ब्रिज, 05 अप्रैल को होगा भूमिपूजन

रतलाम 03 अप्रैल। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत इंदौर–डॉ. अम्बेडकर नगर रेल खंड पर यातायात सुगमता एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इस क्रम में लोकमान्य नगर एवं राजेंद्र नगर स्टेशन के मध्य स्थित समपार संख्या 253 के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण किया जाएगा।इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमिपूजन दिनांक 05 अप्रैल 2026 को शंकर लालवानी, माननीय सांसद इंदौर द्वारा अन्य स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।
प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज की कुल लागत लगभग 30 करोड़ रुपये है। इस रोड ओवर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्र में रेल फाटक पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी तथा सड़क एवं रेल यातायात दोनों की सुरक्षा और सुगमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही, स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत प्राप्त होगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा इस परियोजना को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Play sound