भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत जिले के 109 विद्यालयों में अधिकारी होंगे शामिल

विद्यालयों में जाकर प्रेरक की भूमिका के रूप में एक कालखंड में बच्चों के साथ करेंगे संवाद

रतलाम 3 अप्रैल । मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में “स्कूल चले हम अभियान 2026″ कार्यक्रम अंतर्गत 4 अप्रैल को भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम अंतर्गत जिले के शासकीय विद्यालयों में भविष्य से संवाद कार्यक्रम के लिए ” कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जिले के 109 विद्यालयों के लिए अधिकारियों को विद्यालय आवंटिक किए गए है। अधिकारी 4 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से शाला में उपस्थित होकर एक कालखंड में बच्चों के साथ संवाद “भविष्य से भेंट कार्यक्रम” में सहभागिता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *