भाजपा के स्थापना दिवस पर घर-घर फहरायेगे भाजपा ध्वज

रतलाम सहित 18 जिलों मे नवीन कार्यालय भवन का कार्य आरंभ होगा

रतलाम 05 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी 06 अप्रैल को अपने 47 वर्ष स्थापना दिवस मनायेगी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पार्टी का ध्वज फहरायेगे। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर इसी दिन रतलाम सहित 18 जिलों मे भाजपा के नवीन जिला कार्यालय भवन निर्माण की शुरुआत भी होगी। रतलाम मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ इस दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डाॅ.राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणि मालवीय एवं मथुरालाल डामर सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि स्थापना दिवस पर भाजपा के सभी मंडलों एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगे। दीनदयाल नगर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समीक्ष महिला मोर्चा द्वारा आकर्षण रंगोली बनाई जायेगी। स्थापना दिवस पर जिला स्तर का कार्यक्रम प्रतापनगर स्थित नवीन कार्यालय भवन निर्माण के स्थल पर होगा। जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी ने भाजपा के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं आमजन से इस अवसर पर उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

Play sound