रतलाम मंडल से होकर असारवा– कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन

रतलाम, 04 अप्रैल। ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर असारवा– कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल परिचालन किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्या 01906/01905 असारवा– कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को असारवा से 08.55 बजे चलकर रतलाम मंडल के चंदेरिया (17.55/18.00) होते हुए और बुधवार को 07.00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 7 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल- असारवा स्पेशल प्रत्येक सोमवार को कानपुर सेंट्रल से 08.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के चंदेरिया (21.30/21.35) होते हुए मंगलवार को 05.45 बजे असारवा पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई,, 2026 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हिम्मत नगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमरी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जं., चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह, टूंडला, फिरोजाबाद और इटावा स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *