

रतलाम। अजंता टॉकीज क्षेत्र नागरिको ने रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी व प्रवीण सोनी , महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा नेता अशोक जैन लाला का क्षेत्र में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजक नवीन डॉगी ने बताया कि समारोह की शुरुआत में अतिथियो ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण किया । अतिथियों का नवीन डांगी, अंकित डांगी,नवीन व्यास, विपिन डांगी, संजय दलाल, मनीष चौधरी, कमलेश भंडारी आदि ने शॉल श्रीफल भेट कर सम्मान किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोहर पोरवाल ने कहा कि मास्टर प्लान लागू कर शहर का चौतरफा विकास किया जाएगा नागरिकों को नई-नई आवासीय व व्यावसायिक परियोजनाएं सौगात में दी जाएगी । प्रहलाद पटेल ने कहा कि उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र की सभी घोषणाएं पूरी कर दी है शहर का चौतरफ़ा विकास हो रहा है। संचालन नवीन व्यास ने व आभार विपिन डांगी ने माना क्षेत्र के नागरिक मौजूद थे ।