भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार जी का रतलाम जिले का प्रवास कार्यक्रम

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पवन पाटीदार जी का दिनांक 18 मई 2026 को रतलाम जिले में प्रवास रहेगा। प्रवास के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद एवं मुलाकात करेंगे।
प्रातः 10:00 बजे श्री पवन पाटीदार जी आलोट सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां विधायक श्री चिंतामणि मालवीय जी के साथ स्वल्पाहार कर वरिष्ठजनों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात वे आलोट से ताल पहुंचकर पिछड़ा वर्ग जाति समाज के प्रमुख जनों से संवाद एवं चर्चा करेंगे। तत्पश्चात जावरा विधायक जी के निवास पर भेंट कर जावरा स्थित सीताराम बाग में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क एवं संवाद करेंगे। साथ ही मीसाबंदी स्वर्गीय श्री राजमल जी बरईया के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
इसके उपरांत नामली नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत के पश्चात तय मार्ग से होते हुए शाम 04:00 बजे रतलाम स्थित होटल रुद्र पैलेस में जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
शाम 05:50 बजे रंगोली गार्डन में हितग्राही संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रवास के दौरान श्री पवन पाटीदार जी वरिष्ठ नेता श्री हिम्मत कोठारी जी, श्री कन्हैयालाल जी मौर्य एवं श्री बजरंग जी पुरोहित के निवास पर भी आत्मीय भेंट करेंगे।
श्री पवन पाटीदार जी की अगवानी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री बलवंत भाटी, श्री आशीष सोनी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री संदीप यादव द्वारा की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री पवन पाटीदार जी, श्री प्रदीप उपाध्याय, विधायक श्री मथुरालाल डामोर, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, श्रीमती मनीषा शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री नरेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री धीरज पाटीदार, श्री अनिल मंडावरा, जिला महामंत्री श्री जयवंत कोठारी सहित रतलाम जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound