जैन दादावाड़ी से निकलेगा भव्य चल समारोह


बड़वाह श्री संघ को प्रतिष्ठा का मुहूर्त प्रदान करते गच्छाधिपति

बड़वाह श्री संघ का किया बहुमान
पिपलौदा। गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सुरीश्वरजी एवं साधु भगवंत का नगर में भव्य मंगल प्रवेश 18 मई को होगा। पूर्व वाटिका प्रचार सचिव प्रफुल जैन ने बताया कि गच्छाधिपति के 2019 में हुए ऐतिहासिक चातुर्मास के पश्चयात सोमवार को प्रथम नगर आगमन पर नगरवासियों द्वारा गच्छाधिपति की भव्य अगुवानी की जावेगी। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम दादावाड़ी से प्रातः 9 बजे भव्य चल समारोह निकलेगा जो नगर भ्रमण कर पुनः दादावाड़ी पहुचेगा जहा गुरुदेव के प्रवचन होगे। चल समारोह में भगवान को लेकर बग्गी में बैठने का लाभ संजय कुमार, यश कुमार सुराणा परिवार व दादा गुरुदेव को लेकर बग्गी में बैठने का लाभ बाबूलाल ऋषभ कुमार धींग परिवार ने लिया।
रविवार को दादावाड़ी पहुचे गच्छाधिपति
रविवार को जावरा से प्रातः में विहार कर गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वरजी, विद्वत रत्न विजय जी, अजित सेन विजय जी, निर्भय रत्न विजय जी जैन दादावाड़ी पहुचे जहां पिपलौदा श्री संघ के साथ बड़वाह, सूरत, जावरा, कालूखेड़ा आदि श्री संघ व विभिन्न राजनीतिक व धार्मिक संगठन ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद लिया। श्री संघ बड़वाह की विनती पर गच्छाधिपति ने सर्व संभव नाथ मंदिर राजेन्द्र सूरी जैन दादावाड़ी बड़वाह की प्रतिष्ठा हेतु 12 जुलाई 2026 का शुभ महूर्त प्रदान किया।
श्री संघ, वाटिका ट्रस्ट ने किया बहुमान
दूरदराज से आये श्री संघ प्रमुखों व श्री संघ के वरिष्ठ सुरेश तातेड़, राष्ट्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दसेड़ा का श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम वाटिका ट्रस्ट द्वारा बहुमान किया गया। इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष बाबूलाल धींग, उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, वाटिका उपाध्यक्ष महेश बोहरा, संजय नांदेचा, विशाल धींग, ऋषभ धींग, राहुल कोठारी, शिखर बोहरा आदि उपस्थित रहे।