अध्यक्ष कुंदन सोनी एवं सचिव राजेश रांका बने




रतलाम । लघु उद्योग भारती की मालवा प्रांत की बैठक विद्या भारती भवन ,उज्जैन में सम्पन्न हुई, जिसमें रतलाम लघु भारती की पांचवीं इकाई की घोषणा हुई जीसे रतलाम शहर इकाई के रूप मे जाना जायगा , अभी रतलाम में लघु उद्योग भारती मेन इकाई इंडस्ट्रीज एरिया,नमकीन क्लस्टर ,महिला इकाई तथा दिलीप नगर इकाई संयोजक इकाई है बाकी चार पुणे इकाई है ।
अब लघु उद्योग भारती रतलाम शहर इकाई के रूप मे लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के विकास और विस्तार के लिए काम करेगी तथा युवाओं को नए उद्योग लगाने के लिए प्रेरणा देगी, प्रांतीय बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश जी भाई साहब , अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ताराचंद जी भाई साहब व प्रदेश अध्यक्ष राजेशजी मिश्रा, प्रदेश सचिव अरुणजी सोनी प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र जी दुबे , प्रांतीय सचिव राजेशजी गर्ग प्रांत के संयुक्त सचिव संजय व्यास की उपस्थिति में प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र जी दुबे के द्वारा घोषणा की गई ।
लघु उद्योग भारतीय शहर इकाई घोषणा इस प्रकार कुंदन सोनी अध्यक्ष सचिव राजेश रांका कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल की घोषणा संयुक्त रूप से घोषणा की गई इस अवसर पर रतलाम लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अनिल सारडा सचिव रोहित मालपानी कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सुरेखा उपाध्यक्ष अंचित पोरवाल निलेश बोरदिया महिला इकाई सचिव कामिनी नेमानी कोषाध्यक्ष रेखा कुमावत नमकीन क्लस्टर से धर्मेंद्र मारू रिंकू कृष्णानी प्रवीण कसेरा दिलीप नगर इकाई संयोजक संदीप सकलेचा ललित चोपड़ा विजय महेश्वरी आदि उद्योगपति उपस्थित थे ।