ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को जावरा के समस्त मेडिकल स्टोर्स बंद रहेंगे

जावरा (अभय सुराणा) । दवाइयां की भारी मात्रा में ऑनलाइन बिक्री और भारी छूट के विरोध में व NRx दवाइयों की अनियंत्रित बिक्री व अनैतिक व्यापार के विरोध में जावरा में मेडिकल स्टोर्स 20 मई को दवा विक्रेताओं का राष्ट्रव्यापी बंद में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आहान पर अपना व्यवसाय बंद रखेंगे व रतलामी गेट से दोपहिया वाहन से रैली के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर राजेंद्र जी पांडे व अनुविभागीय अधिकारी जावरा को ज्ञापन दिया जावेगा।
जनता को असुविधा नहीं हो इसके लिए चंदेलकर नर्सिंग होम ,डॉक्टर राठौड़ नर्सिंग होम, व डॉक्टर मंडवारिया नर्सिंग होम की दुकाने खुली रहेगी व जावरा नगर की समस्त संगठन से निवेदन है कि वह भी हमें अपना समर्थन प्रदान करें ।
जावरा मेडिकल एसोसिएशन जावरा के संरक्षक सुशील कोचट्टा,प्रकाश चौरडिया, शिव सेठिया, सुरेश भावसार ,अध्यक्ष राजेश सेठिया ,सचिव आशीष दासोत,कोषाध्यक्ष चंद्रेश कोचट्टा,दिनेश बोहरा,सुनील भावसार ,सुनील शाकाल्य, मनीष मंडवारिया ,प्रवीण बरमेचा, ललित पोखरना, ऋषभ चपड़ोद,सुरेश सकलेचा, दिलीप सेठिया, शैलेंद्र चंदेलकर, बद्रीलाल सूर्यवंशी, पुलकित शर्मा, विश्वेश व्यास ,संदीप जागीरदार, ब्रिजकुमार चौधरी, दीपक अग्रवाल, भूपेंद्र पुरोहित,प्रमोद पुरोहित, घनश्याम राठौर,इकबाल छिपा, मयंक सकलेचा, उत्तम पोखरना, विमल पोखरना, सनी, आदि ने बंद को सफल बनाने की अपील की है ।

Play sound