भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार का पहले किया स्वागत फिर बताई रोड़ की समस्या

विधायक से में करूंगा बात, आश्वासन देकर बैठ गए गाड़ी में

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा) । भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार सोमवार को आलोट,जावरा विधानसभा के दौरे पर आए हुए थे। बड़ावदा मंडल के हाटपिपल्या में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बड़ावदा मंडल द्वारा मंच बनाकर स्वागत किया गया।जिसमें जावरा मंडल के भी अनेक कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। बलवंत भाटी, मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा,नंदकिशोर महावार, शिवेंद्र माथुर जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

रोड़ की समस्या ग्रामीणों ने बताई…
प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार का काफिला जब नाग पिपलिया रोड़ से निकल रहा था तब बालाजी समिति अर्जला के सदस्यों ने शुभम जैन के नेतृत्व में उनका पहले पुष्पमालाओ से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को देख एक पल के लिए पाटीदार खुश हुए और सभी से राम राम की लेकिन जैसे ही ग्रामीणों ने रोड़ की समस्या बताना शुरू की तो उन्होंने सभी से फोटो खिंचवाने को कहा और भारत माता की जय,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगवाने लगे। फिर भी ग्रामीण नहीं माने ओर रोड़ की समस्या बताई। लोगो ने कहा कि विधायक जी का वीडियो भी हमारे पास है ,जिसमें उन्होंने चुनाव के समय पहले ही साल में इस समस्या को हल करने का वादा किया था। आप वीडियो देखिए तो वे बोले वीडियो देखने की कोई जरूरत नहीं है। पाटीदार ने पूछा कि आपकी विधान सभा कौन सी है, विधायक कौन है। में उनसे बात करूंगा। इतना बोलकर वे गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
जैन ने बताया कि अर्जला से बरडिया गोयल की पांच किमी सड़क की हालत खराब है। अर्जला से नागपिलिया का दो किमी रोड भी जर्जर है। बरडिया गोयल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहतर होने के बावजूद ग्रामीण वहां नहीं जा सकतें। कई बार दुपहिया वाहनों से गर्भवती महिलाओं को ले जाने का प्रयास किया गया। खराब रोड़ होने से वाहन चालक गिर भी गए। प्रसूति के लिए महिलाओं को जावरा जाना पड़ता है। ताल जाने में भी असुविधा होती है। पशु हाट बाजार, ताल मंडी में भी जाने में परेशानी होती है।
अनिल पाटीदार,राहुल पाटीदार, लखन सिंह डोडिया, संग्राम सिंह, हरिओम सेन ,मदन चंद्रवंशी आदि ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हमारी समस्या खत्म नहीं होगी हम इसी तरह जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारीयो को जगाने का काम करेंगे।पाटीदार के साथ क्षेत्रीय विधायक मौजूद नहीं थे। वे आलोट से ही प्रस्थान कर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound