

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम रत्नपुरी का 15 वां पद ग्रहण समारोह बड़बड़ रोड स्थित होटल श्रीजी पैलेस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएसजीआईएफ इलेक्ट प्रेसिडेंट श्री मनीष कोठारी एवं विशिष्ट अतिथि मोटिवेशनल स्पीकर श्री आनंद प्रकाश चोकसे चेयरमैन मैक्रो विज़न अकादमी बुरहानपुर एवं जेएसजी मध्य प्रदेश रीजन अध्यक्ष राहुल चपड़ोद मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया मंगलाचरण ख़ुशी बाफना ने प्रस्तुत किया ।अतिथियों का स्वागत चार्टर अध्यक्ष श्री संजय जी लुनिया संस्थापक अध्यक्ष श्री अजय जी मेहता निवृत्तमान अध्यक्ष सचिन छाजेड़ सचिव हितेश मेहता, पंकज पटवा ,नव मनोनीत अध्यक्ष मनीष मंडलेचा, सचिव दीपक जैन एवं राजकमल जैन उपाध्यक्ष संजय गॅंग कोषाध्यक्ष पियूष भंडारी एवं पूर्व अध्यक्षों ने किया । नवीन अध्यक्ष मनीष मंडलेचा सचिव दीपक जैन एवं राजकमल जैन उपाध्यक्ष संजय गंग,, कोषाध्यक्ष पीयूष भंडारी को निवर्तमान कार्यकारिणी ने पदभार सोपा । निवृतमान अध्यक्ष सचिन छाजेड़ का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया प्रशस्ति पत्र वाचन दीपक जैन ने किया अतिथि परिचय मितेश गादिया व संजय गंग ने दिया ।
मनीष कोठारी ने कहा कि जैन सोशल ग्रुप विश्व का सबसे बड़ा सेवा का सामाजिक संगठन है हम सभी की एकता को लेकर अद्भुत योजना बना रहे हैं ।राहुल चपड़ोद ने कहा कि सन 1999 में ग्रुप की स्थापना की गई थी जो अब वृहद रूप ले चुकी है तथा ग्रुप के सेवा कार्यो की खुशबू पूरे प्रदेश में फैली हुई है ।आनंद प्रकाश चौकसे ने कहा कि वर्तमान युग एआई का युग है अभी जो एआई प्रणाली चल रही है 2 साल बाद कुछ और नई टेक्नॉलॉजि आने से यह समाप्त हो जाएगीऔर परिवार को अधिक से अधिक समय देने से जिवन स्वर्ग बन जाएंगा । संचालन प्रमोद नाहर व संदीप मूणत ने किया ।आभार राजकमल जैन ने माना। राष्ट्रगान के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
पद ग्रहण में शहर के गणमान्य नागरिक एवं शहर के सभी जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।