जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक के तत्वाधान में गौ सेवा की गई

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक के तत्वाधान में शीतल तीर्थ डेलनपुर रतलाम में 56 भोग गौ माता को लगाया गया और हरी घास खिलाकर गौ सेवा की गई ।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश रीजन के उपाध्यक्ष ललित जी काठेड मध्य प्रदेश रीजन के कोषाध्यक्ष अमित जी कोठारी रतलाम जोन कोऑर्डिनेटर निर्मल जी मेहता , शीतल तीर्थ की तीर्थ प्रमुख सविता बेन ,विशेष रूप से उपस्थित रहे। भगवान आदिनाथ के इस महा तीर्थ में साधारण सभा का आयोजन भी किया गया इसमें स्तवन प्रतियोगिता, गायन की प्रतियोगिता और खेलकूद ग्रुप के सभी सदस्यों को खिलाई गए।

इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक अध्यक्ष अभय मुणत,सचिव संजय बाफना, सहसचिव भावेश बागरेचा, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सेठिया, प्रकाश मूणत ,सुनील भटेवरा ,राजेश रांका , निलेश मूणत ,सुभाष सेठिया ,आशीष गादिया, जय गांग, जयंती लाल जैन, दिलीप गेलड़ा, सुनील गांधी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कोठारी और संजय बाफना ने किया ,आभार प्रदर्शन भावेश बागरेचा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound