इंदौर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । मक्सी के पास इंदौर-शिवपुरी रूट की बस में आग लगने से 4 वर्षीय मासूम अनय जैन की दर्दनाक मौत के मामले में आज इंदौर के विभिन्न संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। विभिन्न जैन संगठनों, सीए फेडरेशन दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ, विश्व जैन संगठन एवं अनेक संस्थाओं ने इंदौर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर इस घटनाक्रम को प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार से हुई हत्या करार दिया।

सांसद के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू एवं प्रवीण जैन ने कहा कि इस घटना में ​अधिकारियों को सह-आरोपी बनाने की मांग
​ज्ञापन में मांग की गई कि इस बस ऑपरेटर की इंदौर में पहले भी तीन बसों में आग लग चुकी है, फिर भी कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। अतः तत्कालीन इंदौर कलेक्टर और अनफिट बस को हरी झंडी देने वाले परिवहन विभाग के फिटनेस अधिकारी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (BNS धारा 105, 106) के तहत तत्काल FIR दर्ज की जाए। विश्व जैन संगठन के मंयक जैन ने बसों में बार-बार आग लगने के पीछे बीमा क्लेम के खेल की CBI जांच कराने की भी मांग की है।

ज्ञापन भेंट करने में समाज ​प्रमुख सामाजिक जनों की रही उपस्थिति
​न्याय की इस मुहिम में मुख्य रूप से विश्व जैन संगठन इंदौर के मयंक जैन व पारस जैन, दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, नवीन गोधा, टी.के. वेद, सीए फेडरेशन के प्रतिनिधि, राहुल जैन स्पोर्ट्स, संजय काका साधना दगड़े, अक्षय कासलीवाल सहित अग्रवाल समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित थे।

​प्रमुख मांगें:

  • ​इंदौर कलेक्टर और फिटनेस जारीकर्ता अधिकारी पर तत्काल FIR हो।
  • ​दोषी बस संचालक, ड्राइवर और स्टाफ पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • ​इंदौर से चलने वाली सभी बसों की फिटनेस जांच हो और अनफिट बसें तुरंत सीज की जाएं। दद्दू ने ​मामले की उच्च स्तरीय या CBI जांच कर मुख्यमंत्री तक रिपोर्ट भेजी जाए।

​संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज जन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound