रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – कंटेनर ट्रक से 5172 बल्क लीटर अवैध बियर जप्त, राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार

रतलाम । जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल श्री अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब (बियर) जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण– दिनांक 18.05.2026 की दरमियानी रात्रि में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कंटेनर ट्रक में अवैध शराब भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए रतलाम बायपास फोरलेन रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के पास सेजावता क्षेत्र में घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध कंटेनर ट्रक क्रमांक RJ-14-GL-7177 को रोककर विधिसम्मत तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में कुल 431 पेटियों में भरी 5172 बल्क लीटर अवैध शराब (बियर) बरामद की गई। मौके पर वाहन चालक आरोपी भोमाराम पिता जेठाराम जाट उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मांडपुरा पुराना गांव थाना बायतु जिला बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से अवैध शराब एवं कंटेनर ट्रक जप्त कर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 479/2026 धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी से शराब के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं इसे कहां से लाया जा रहा था तथा कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी– (1) भोमाराम पिता जेठाराम जाट, उम्र 32 वर्ष
निवासी ग्राम मांडपुरा पुराना गांव, थाना बायतु, जिला बाड़मेर (राजस्थान)

जप्त मश्रुका–

▪️ 431 पेटियों में कुल 5172 बल्क लीटर अवैध शराब (बियर)
अनुमानित कीमत – ₹10,68,096/-
▪️ कंटेनर ट्रक क्रमांक RJ-14-GL-7177
अनुमानित कीमत – ₹15,00,000/-
कुल जप्त मश्रुका– लगभग ₹25,68,096/- (पच्चीस लाख अड़सठ हजार छियानवे रुपये)

सराहनीय भूमिका– उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक दीक्षित, सउनि. दिलीप खाती, सउनि. हंसराज पटीगर, आरक्षक अर्जुनसिंह खिंची, नरेन्द्र सिंह पावरा, राजेश प्रजापति, दुर्गालाल गुजराती, महेन्द्रसिंह एवं विजय मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound