संगिनि उमंग रतलाम JSG एम पी रीजन में सेवा गतिविधि में एक बार फिर से टॉप 3 में

रतलाम। जेएसजी संगिनि उमंग रतलाम की सखियों को बहुत-बहुत बधाई अप्रैल माह की गतिविधि सामूहिक नवकार मंत्र का जाप व गर्मी से राहत हेतु सेवा कार्य का दिया गया था। जिसमें जेऐसजी संगिनि उमंग रतलाम परिवार को एमपी रीजन में तृतीय स्थान प्राप्त हुवा। यह स्थान ग्रुप की सखियों के सहयोग से प्राप्त हुवा जिसके लिए ग्रुप की सभी सखियो व पूरी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद व बधाई।
अध्यक्ष -रेनु लुनिया तथा सचिव -निर्मला पटवा,अनिता कोठारी ने बताया कि संगीता पोरवाल भाभी को प्रोजेक्ट करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद व बधाई तथा आभार जेएसजी एमपी रीजन अध्यक्ष राहुल जी चपलोद का व जेएसजी नीमच यूनिक का व उनके निर्णायक मंडल की टीम के अभिषेक जी चौधरी ,रौनक जी दुग्गड़, राहुल जी वया, राहुल जी खाब्या एवं उनकी पूरी टीम का जिन्होंने संगिनि उमंग रतलाम परिवार को 3 rd स्थान दिया। आप सभी का आभार व्यक्त करते है।

Play sound