मवेषी पकड़ने वाले दल प्रभारी व अन्य कर्मचारियों से की अभद्रता व मारपीट करने वाले युवक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

रतलाम 19 मई । स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेषियों को पकड़ने वाले दल प्रभारी विराट मेहरा व अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता व मारपीट करने वाले हिम्मत नगर निवासी गौरव शर्मा के विरूद्ध थाना दीनदयाल नगर में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
नगर निगम के मवेशी पकड़ने वाले दल द्वारा 19 मई को रात्रि 1ः30 बजे दीनदयाल नगर में स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशी पकड़ने के कार्य के दौरान हिम्मत नगर निवासी गौरव शर्मा व उसके साथियों द्वारा मवेशियों के पकड़ने के संबंध में दल प्रभारी विराट मेहरा व दल के सदस्यों के साथ अभद्रता की गई व वाहन से मवेशियों को उतारने का मना करने पर दल प्रभारी विराट मेहरा व दल के अन्य सदस्यों के साथ व मारपीट किये जाने पर थाना दीनदयाल नगर में संबंधित के विरूद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound