पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा से मालवा भूमि हुई भक्तिमय

रतलाम। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मालवा की पुण्यभूमि पर अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
56 प्रकार के धन-धान्य उत्पन्न करने वाली मालवा की पावन धरा पर भगवान शिव की असीम कृपा से स्वर्गीय श्री मांगीलाल जी ओझा के सुपुत्र परम पूज्य भगवताचार्य पंडित संजय जी ओझा “गामोठ” जी के श्रीमुख से भक्तों ने अमृतमयी कथा का रसपान किया। कथा के दौरान धर्म, संस्कार एवं मानव जीवन के आदर्श मूल्यों का सुंदर वर्णन किया गया। यह पुण्यमयी आयोजन श्री परसराम जी अग्रवाल, श्रीमती प्रमिला अग्रवाल एवं समस्त खारीवाला परिवार के पावन संकल्प से सम्पन्न हुआ। कथा में समाजजनों एवं रिश्तेदारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने इसे समाज एवं पूर्वजों के कल्याण का महापुण्य आयोजन बताया।
अग्रवाल समाजजनों का कहना है कि अनेक पीढ़ियों के पुण्य उदय से ही ऐसे दिव्य आयोजनों का अवसर प्राप्त होता है। इस आयोजन ने संपूर्ण रतलाम अग्रवाल समाज के लिए आध्यात्मिक सुरक्षा कवच का कार्य किया है। अग्रवाल सेवा समिति एवं अग्रवाल युवा संगठन की ओर से श्री परसराम जी अग्रवाल, श्रीमती प्रमिला अग्रवाल तथा समस्त खारीवाला परिवार को इस सफल एवं भव्य आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Play sound