

जावरा । ऑल इंडिया ओल्ड टैंपल रिनोवेशन ट्रस्ट के चेयरमैन आर के जैन ने समाजसेवी निलेश कुमार सुराणा जावरा को समाज, प्रदेश, राष्ट्र एवं मंदिरों के प्रति सेवाओं को देखते हुए मध्यप्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है । ट्रस्ट के चेयरमैन जैन ने कहा की भाई नीलेश की कार्यकुशलता एवं निस्वार्थ सेवा का भाव अदभुत है हम लंबे समय से चाह रहे थे कि आप भी हमारे ट्रस्ट में जुड़कर पुराने जीर्ण शीर्ण मंदिरों को नूतन मंदिर बनाने में अपनी सेवाएं प्रदान करें।
प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने के बाद सुराणा ने कहा की जब जब समाज, प्रदेश ,राष्ट्र एवं जीर्ण शीर्ण मंदिरों के पुनः जीर्णोद्वार की बात आएगी हमेशा मेरा साथ आपके साथ एवं अन्य सभी सामाजिक संगठनों के साथ बना रहेगा। आपने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए आपका एवं ट्रस्ट के सभी साथियों का आभार प्रकट करता हूं।
ऑल इंडिया ओल्ड टैंपल रिनोवेशन ट्रस्ट के प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचंद्र सुरीश्वर जी म.सा. ने गुरुभक्त नीलेश सुराणा को शुभकामना एवं आशीर्वाद दिए और कहा की निरंतर ऐसे ही सेवाकार्य करते रहे और सभी को साथ लेकर चलने वाली आपकी जो भावना रहती है उसी पर चलते रहे। आप निस्वार्थ रूप से सेवा करते चले आ रहे यह आपके उत्कृष्ट सेवाभाव को दर्शाता है।
सुराणा के प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर समाजसेवी निलेश सकलेचा इंदौर, विजय जैन खण्डवा, संजय आर शाह अहमदाबाद, सुरेश पुनमिया मुंबई,जीवनलाल जैन नागदा, सुनील गोलिया अमेरिका, रितेश खाबिया उज्जैन, संजय सुराणा जावरा, नरेश सकलेचा रतलाम, शौकीन जैन नीमच, जीतू गोखरू जावरा, मनीष चोपड़ा इंदौर, धवल वोरा पुणे, मनीष जैन हैदराबाद, पंकज चोपड़ा खाचरोद, शैलेश कोचर महिदपुर, अश्विन चोपड़ा उज्जैन, अशोक चोपड़ा जावरा, निलेश बाफना रतलाम, प्रदीप बाफना बड़ावदा, सुधीर कोचट्टा जावरा, रेखा सुराणा, हँसा सुराणा, प्रियंका सुराणा, प्रविशा सुराणा, दिव्या सुराणा, सुहानी सुराणा जावरा, मधु चोपड़ा, अनुप्रिया चोपड़ा, किरण चोपड़ा खाचरौद, विभा शाह नीमच, खुशबू दंड मुंबई, सुनीता नाहर, जावरा एवं अनेक प्रदेशवासियों, देशवासियों, इष्टमित्रों, परिवारजनों तथा समाजसेवियों ने समाजसेवी निलेश कुमार सुराणा जैन को बधाई प्रेषित की।