




कसरावद । नगर के जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा द्वारा नगर के शा प्रा वि बड़गांव वटा एवं सैटलाइट शाला में बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं स्कूल बैग वितरित किए।बुधवार को ग्राम बड़गांव वटा स्थिति प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिक्षण सामग्री वितरण कार्यकम में मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता लुनिया ने कहा कि पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसंत कमल मुनि जी कमलेश मा. सा . की सद्प्रेरणा से मंच द्वारा जीव दया एवं मानवसेवा के कार्य किए जाते है। इसी तारतम्य में आज प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण की जा रही हैं। इसके साथ ही वटे पर ही स्थित सेटेलाइट शाला में बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। श्रीमती लुनिया ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं पिछड़े तबके के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना है ताकि वे आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित ना हो। उन्होंने बच्चों से सत्य की राह पर चलकर जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने की बात कही। कार्यकम में मंजुला कवाड़, दीपा जैन एवं उर्मिला लूनिया ने भी विचार व्यक्त किय। आभार मंच की वरिष्ठ पुष्पा लूनिया ने आभार माना। उद्बोधन पश्चात प्राथमिक विद्यालय के 45 बच्चों को शिक्षण सामग्री की किट बाटी। इसके पश्चात सेटेलाइट शाला में जाकर बच्चों को नवीन स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर विनिता जैन, प्रतिभा मांडोत, त्रिशला जैन, शशि रायली, सारिका जैन, पदमा जैन, विद्या जैन, विद्यालय के शिक्षक श्याम चौहान, जयंती यादव, राजू सोलंकी, दिनेश पाटीदार गजानंद भालसे एवं सचिन जैन आदि उपस्थित थे।