’नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान’ के तहत दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रतलाम 23 जुलाई । खेल एवं युवा कल्याण विभाग व पुलिस विभाग रतलाम द्वारा युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय खेल परिसर में एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय युवाओं एवं खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 200 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ आयोजित की गयी। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। ब्लॉक समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल ने बताया की 200 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम नयन पाटीदार, द्वितीय आस्था यादव व तृतीय माहेश्वती सिंह विजेता रहीं एवं 400 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम खुशबु परमार, द्वितीय सृष्टि खारोल व तृतीय परी दुलगज विजेता रहीं साथ ही 800 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम खुशबु परमार, द्वितीय परी दुलगज व तृतीय हर्षिता पांचाल विजेता रहीं। बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में प्रथम कुणाल सिंह, द्वितीय शुभम राठौर व तृतीय प्रदीप सूर्यवंशी रहें, 400 मीटर बालक वर्ग मे प्रथम उमेश पांडे, द्वितीय सुमित राठी व तृतीय लक्ष्मण सिंह रहें एवं 800 मीटर बालक वर्ग में प्रथम सुमित राठी, द्वितीय तिलक खारोल व तृतीय उमेश पांडे विजेता रहें।
एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर ने खिलाड़ियों को ‘नशा मुक्त भारत’, ‘फिट इंडिया’ और ‘युवा शक्ति – देश की शक्ति’ के नारों के साथ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ शरीर, सशक्त भविष्य, सुरक्षित परिवार और समृद्ध समाज की ओर अग्रसर करना है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का भी संदेश दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक अतुल वर्मा, माधव शर्मा, नारायण चौधरी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound