चंद्रशेखर आजाद जयंती एवं क्रांतिकारी भगवान रेगा कोरकू जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

रतलाम 24 जुलाई । ग्राम मोरवानी में चंद्रशेखर आजाद जयंती एवं क्रांतिकारी भगवान रेगा कोरकू जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज,जय आदिवासी युवा शक्ति, आदिवासी छात्र संगठन, मध्य प्रदेश अजाक्स संगठन,महाराणा पूंजा भील जनकल्याण संगठन ,वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण किया गया ।सर्व प्रथम महापुरूष डा भीमराव अंबेडकर, बिरसा मुंडा ,टांट्या भील आदि की पूजा अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर पौधारोपण किया गया। जिसमे फलदार,छायादार, गुलाब जामुन ,अशोक आदि के पौधो का रोपण किया गया तथा जल, जंगल, जमीन, प्रकृति एवम पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया और सभी अतिथियों ने वीर महापुरूष क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद एवम क्रांतिकारी भगवान रेगा कोरकू के जीवन पर प्रकाश डाला गया।क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को अलीराजपुर जिले के भाभरा कस्बा मधयप्रदेश में हुआ तथा महान आदिवासी क्रांतिकारी रेगा कोरकू का जन्म 22 जुलाई 1845 को गांव सोनखेड़ी तहसील हरसूद जिला खण्डवा मध्यप्रदेश मे हुआ। जिन्होंने जल जंगल जमीन प्रकृति, पर्यावरण बचाने लिए बहुत संघर्ष किया ऐसे महान कांतिकारियो की शहादत को कोटि कोटि नमन कर समूचा समाज याद किया गया।
इस अवसर पर सुनील गौड़ जनशिक्षक, समाजसेवी महिंद्रा टांक, पीयूष जैन, अकरम खान, राजू सिंगाड़ ,अनीता वर्मा ,राजीव गांधी, अंजना राठौर, पीयूष, अमर ,कैलाश, रानी ,सीता, गीता, रीता, सुमन, समाजसेवी सूरत लाल डामर आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound