“इन्वेस्टीचर सेरेमनी” नेतृत्व क्षमता को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा अनुशासन का बोध कराता है

श्रीमातृ विद्या मंदिर में अलंकरण समारोह आयोजित

रतलाम। “इन्वेस्टीचर सेरेमनी” नेतृत्व क्षमता को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा अनुशासन की जिम्मेदारियां का बोध कराता है वहीं टीम भावना के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए सकारात्मकता फैलाता है । यह बात पी.एम. श्री महाविद्यालय के रूपेश राठौर ने श्रीअरविंद सोसायटी द्वारा संचालित श्रीमातृ विद्या मंदिर में आयोजित अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही । उन्होंने नवनियुक्त छात्र परिषद को बधाई देते हुए स्वयं एवं विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कार्य करने का आह्वान किया । कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि एवं शिक्षक पालक संघ के अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार ने श्रीमां एवं श्रीअरविंद के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया तथा संस्था के संस्थापक स्वर्गीय स्वयं प्रकाश जी उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । अतिथियों का स्वागत प्राचार्य योगिता गुप्ता, विद्यालय प्रबंधक यशपाल तंवर, सतीश पंड्या ,राघवेंद्र तंवर ,प्रकाश गंगराड़े, करुणा तंवर,भावना शर्मा, अमित श्रीवास्तव ,जय मंडावर, सत्यांश ओझा आदि ने किया ।

इस अवसर पर विद्यालय के हेड बाय के रूप में शैलेंद्र निनामा एवं हेड गर्ल निधि कोठारी मनोनीत किए गए तथा विभिन्न विभागों का दायित्व कृष्णकांत सिंघाड़, भावना चौधरी, अंकित गिरी, भव्यांशी तंवर, रितेश पारगी, प्रीयल प्रजापत, आयुष बरखुदिया ,महक बोरसी, युवराज शर्मा, किरण चौहान, गौरव प्रजापत, इशा यादव, आशा चंद्रवंशी, जय श्री खराड़ी, पुखराज सिंह, महिमा पाटीदार, हिमांशु राठौर को प्रदान किया गया । अतिथियों ने विद्यार्थियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलवाई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक उपस्थित थे । संचालन सत्यांश ओझा तथा आभार यशपाल तवर ने माना । श्रीअरविंद समग्र शिक्षा समिति की अध्यक्षा विनीता ओझा ने कार्य परिषद को अपनी बधाई प्रेषित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound