लेबड़-नयागांव फोरलेन हाईवे सड़क मार्ग के ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, अनुपूरक बजट में ढ़ाई करोड़ की स्वीकृति

भीमाखेड़ी फाटक व अरनिया फंटे पर होंगे सुरक्षा सुधार कार्य

रतलाम । जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा लेबड़-नयागांव फोरलेन हाईवे सड़क मार्ग पर ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षात्मक कदम उठाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे है। जिसमे सफलता भी मिल रही है। विधानसभा में प्रस्तुत अनुपूरक बजट में जावरा विधानसभा क्षेत्र में ढाई करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इसके पूर्व मुख्य बजट में 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा इस राजमार्ग में हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ब्लेक स्पॉट पर नियंत्रण करने के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए निरंतर मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री से आग्रह कर रहे है। डॉ पांडेय के आग्रह को स्वीकार करते हुए बीते माह के बजट में ग्राम माननखेड़ा में ब्लैक स्पॉट को सुधारने के लिए लगभग 10 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी। गत दिवस विधानसभा में प्रस्तुत हुए अनुपूरक बजट में ढाई करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। जिसमें भीमाखेड़ी फाटक चौराहे एवं अरनिया फंटे पर दीर्घकालिक सुधार के कार्य किये जायेंगे। जिसमे सड़क चौड़ीकरण, दुर्घटना पाईंट को सुधार एव विद्युतीकरण कार्य किये जायेंगे। अनुपूरक बजट में जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए राशि स्वीकृत होने पर विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound