प्रभारी मंत्री श्री कुंवर विजय शाह 25 जुलाई को सुबह रतलाम आयेंगे

रतलाम 24 जुलाई । जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कुंवर विजय शाह 25 जुलाई को सुबह रतलाम आयेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार प्रातः 6:45 बजे सर्किट हाउस आगमन होगा।
प्रातः 9:30 बजे जनप्रतिनिधियो से सौजन्य भेट करेंगे। सुबह 10:30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान ग्राम विरमावल के लिये। सुबह 11:30 बजे ग्राम बिरमावल आगमन एवं सांदीपनि उ.मा.वि. विद्यालय भवन का लोकापर्ण कार्यक्रम एवं गुरूपूर्णिमा उत्सव में शामिल होगे। दोपहर 13.30 बजे ग्राम बिरमावल से रतलाम प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 14.30 बजे रतलाम आगमन (आरक्षित) तत्पश्चात दोपहर 15.25 बजे रतलाम से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।