जावरा भगत सिंह महाविद्यालय में प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम संपन्न



रतलाम 4 अगस्त । भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा में छात्रों के साथ प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विद्या तिवारी ने बताया कि जावरा महाविद्यालय रतलाम जिले का दूसरा सबसे बड़ा महाविद्यालय है गत वर्ष यहां की छात्र संख्या 4661थी। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय एवं जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री प्रमोद रावल के सहयोग से महाविद्यालय में विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं।
विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए विधायक डॉ पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों को गंभीर होकर अपनी जिम्मेदारियां निभाने एवं समर्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। काम परस्पर होते हैं अतः सभी को मिलजुल कर काम करना चाहिए। लगभग एक करोड़ रुपए प्रतिवर्ष जावरा महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए हितग्राही योजनाओं के रूप में प्राप्त होता है। विद्यार्थी अधिक से अधिक इनका लाभ उठाकर अपना बेहतर प्रस्तुत करने का प्रयास करें। जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्री प्रमोद रावल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा।