शक्ति नगर में योग क्रांति : गुरु पूर्णिमा पर सेंटर प्लाजा में नियमित योग शिविर का शुभारंभ

रतलाम | गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सेंटर प्लाजा, शक्ति नगर में क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित योग शिविर की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमती निशा सोमानी जी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर योग के प्रचार-प्रसार में निरंतर कार्य करने वाली योग प्रचारक जय श्री राठौर जी एवं सीमा वर्मा जी का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।शिविर में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि नियमित योग करने से उन्हें BP, शुगर, थायरॉइड, मोटापा और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में काफी राहत मिल रही है। साथ ही तनाव कम होकर मानसिक शांति भी मिल रही है।इस मौके पर पार्षद निशा सोमानी जी ने कहा:
“योग करना पुण्य कर्म है। हमारे ऋषि-मुनियों की यह देन पूरे विश्व को स्वस्थ रख सकती है। सेंटर प्लाजा में शुरू हुई इस नियमित कक्षा से शक्ति नगर की महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो रही हैं। मेरा प्रयास रहेगा कि हर गली-मोहल्ले तक योग पहुंचे।” योग प्रशिक्षक ने जानकारी दी कि यहां रोज सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, आसन और ध्यान की कक्षाएं संचालित होंगी। पहले ही दिन 40+ महिलाओं ने भाग लेकर शिविर को सफल बनाया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने “हर घर योग, हर व्यक्ति निरोग” का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *