रतलाम की बेटी, प्रिंसेस वैष्णवी ने उज्जैन महाकाल की नगरी में अपना नाम रोशन किया

रतलाम । रतलाम की बेटी, प्रिंसेस वैष्णवी ने उज्जैन महाकाल की नगरी में अपना नाम रोशन किया। हाल ही में उज्जैन के अथर्व रिसॉर्ट में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नामी टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
नन्ही योग गुरु के रूप में प्रिंसेस वैष्णवी अब अलग-अलग शहरों में भी अपनी प्रतिभा और योग साधना की छाप छोड़ रही हैं। अपने योग कौशल के माध्यम से वह बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों को प्रेरित कर रही हैं, ताकि हर उम्र का व्यक्ति स्वस्थ, आत्मविश्वासी और सकारात्मक जीवन जी सके। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ, प्रसन्न और निरोग समाज का निर्माण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *