रतलाम 06 अगस्त। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कोयंबत्तूर – जयपुर के फेरों को पुनः विस्तार किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 06181 कोयंबत्तूर– जयपुर स्पेशल 13 अगस्त, 2026 से 03 सितंबर, 2026 तक तक कोयंबत्तूर से प्रति गुरुवार को प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 06182 – जयपुर –कोयंबत्तूर स्पेशल 16 अगस्त, 2026 से 06 सितंबर, 2026 तक जयपुर से प्रति रविवार को प्रस्थान करेगी।
ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।