गौमाता की सेवा से चारों धाम की यात्रा का पुण्य मिलता है – सुजानमल कोचट्टा

जावरा (अभय सुराणा) । हमारे जीवन का लक्ष्य प्राणी मात्र की सेवा का होना चाहिए और गौमाता कि सेवा से तो चारधाम की दर्शन यात्रा का पुण्य मिलता है। कहते हैं गौमाता में पुरे ब्रह्माण्ड के देवी देवताओं का वास होता है।
उक्त विचार आज जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समाजसेवी महावीर डांगी के जन्म दिवस पर जीवदया सोसायटी पर गौमाता को हरीधास गुड का स्वामी वात्सल्य कराते हुए ग्रुप के संयोजक समाजसेवी सुजानमल कोचट्टा ने व्यक्त किए।
प्रारम्भ ग्रुप के अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल ने मोतियों की माला एवं दुपट्टे से महावीर डांगी का स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा कहा कि हर धार्मिक आयोजन में उदारमना महावीर डांगी जी का मुक्त हस्त सहयोग हमे मिलता है वे साधुवाद के पात्र हैं ।
महावीर जी के जन्मदिन पर ग्रुप के संचालक मण्डल के सदस्य क्रमशः प्रदीप कुमार कोठारी, राकेश मेहता, सचिव अशोक ओरा, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल श्री श्रीमाल, उपाध्यक्ष पारसमल छाजेड, रमेशजैन पटवारी,वीरेन्द्र विनायक्या,पारसमल ओरा, दिनेश पोखरना, दिलीप चंडालिया, कनेश मेहता, दिलीप पारख,सुशील मेहता,राजेन्द्र सिंह कोचर, विनोद श्रीश्रीमाल, संतोष साँकला,अशोक डूंगरवाल, श्रेणिक चौहान,प्रकाश कोठारी,पारसमल मेहता आदि ने महावीर डांगी का मोतियों की माला एवं दुपट्टे से स्वागत करते हुए बधाई दी। उक्त जानकारी ग्रुप के मिडिया प्रभारी उपाध्यक्ष पारसमल छाजेड पत्रकार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *