सरलता, सौम्यता, कुशल नेतृत्व एवं तकनीकी दक्षता के साथ इंजीनियर सैयद इरफान अली ने की 36 वर्षों की सेवा पूर्ण

जावरा (अभय सुराणा) । लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग में अपनी महत्वपूर्ण सेवा प्रदान करने वाले अभियंता श्री इरफान अली ने जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए अनेक कार्य क्रियान्वित कराए जिसमे नलकूप खनन, उच्चस्तरीय पानी की टंकियों का निर्माण, ग्रामों में पाईप लाईन बिछाने का कार्य प्रत्येक घर को घेरलू नल कनेक्शन द्वारा स्वच्छ जल पहुंचाने जैसे कार्य के साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के क्रियान्वयन व जल गुणवत्ता प्रशिक्षण के कार्यों को भी प्राथमिकता से किया गया। भूजल के अतिदोहन के कारण क्षेत्र का भूमिगत जल स्तर लगातार नीचे जाने से ग्रीष्म ऋतु में प्रभावित नलजल योजनाओं एवं हैंडपंप हेतु वैकल्पिक व्यवस्था कर इनके द्वारा ग्रामीण पेयजल व्यवस्था सुचारू रखी गई तथा क्षेत्र के भूजल स्तर में वृद्धि हेतु भी वर्षा जल को सीधे ज़मीन में उतारने हेतु भी अनेक रिचार्जिंग निर्माण कार्य संपन्न कराए गए ।
उक्त जानकारी देते हुए इरफान भाई के पारिवारिक मित्र सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि वात्सल्य की प्रतिमूर्ति हरदिल अजीज इरफान भाई ने सकारात्मक सोच एवं पुरुषार्थ की भावना के साथ अपने वरिष्ठ तथा अधीनस्थ कर्मचारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य में होने वाली हर समस्या का निराकरण करने की विशेषता रही है। आपकी ज्ञान कौशल और बुद्धिमत्ता तथा तकनीकि तत्परता ने कठिन कार्यों को भी सरल बनाया।
31 जुलाई 2026 को जावरा उपखंड से सेवानिवृत्ति हुए श्री इरफान अली का कहना है कि पेयजल आपूर्ति केवल एक सरकारी कार्य नहीं बल्कि एक मानवीय सेवा है । जावरा में आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह कार्यक्रम में पहुंच कर विधायक श्री डॉ.राजेन्द्र पांडेय ने इरफान अली को शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया तथा साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों तथा पारिवारिक सदस्य एवं मित्रों भी ने अपने वक्तव्य में श्री इरफान अली के 36 वर्षों के कार्यों ओर कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुजानमल कोचट्टा समाज रत्न प्रोफेसर डॉ सी एम मेहता, वरिष्ठ पत्रकार पारसमल छाजेड, सहकारी नेता कीर्ति शरण सिंह, ओम प्रकाश शर्मा तथा इस अवसर पर उपस्थित आत्मिय जनों क्रमशः कार्यपालन यंत्री श्री जांगड़े, विभागीय सहायकयंत्री,उपयंत्री ,जिला सलाहकार, विकासखंड समन्वयक हैण्डपम्प टेक्नीशियन एवं अन्य स्टाफ़ तथा सामाजिक संस्थाओं से पधारे गणमान्य नागरिक, ठेकेदार बंधु ,अधिकारी कर्मचारी एवं अथिति गणो ने इरफान भाई का फुल माला एवं शाल श्रीफल से आत्मिय बहुमान किया। कोचट्टा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास ने किया तथा आभार श्री राहुल आर्य उपयंत्री द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *