
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । मेधावी प्रतिभाओ का सम्मान समारोह 2026″ 6 सितंबर रविवार को स्कूल से लेकर CA-CS, UPSC तक के मेधावी छात्र, छात्राएं सम्मानित होंगे। परवार सभा के अध्यक्ष राकेश जैन चेतक, एवं मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 25 अगस्त 2026तक आवेदन लिए जाएंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री दिगंबर जैन परवार सभा, अंजनी नगर, एयरपोर्ट रोड, इंदौर द्वारा परवार जैन समाज की मेधावी प्रतिभाओ का सम्मान समारोह 2026 का आयोजन समारोह 6 सितंबर रविवार को आयोजित किया जा रहा है।इसमें परवार जैन समाज के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ खेल, कला एवं संगीत में विशेष उपलब्धि प्राप्त की है।
संदीप जैन गिन्नी बताया किसे मिलेगा सम्मान
परवारसभा द्वारा जारी मापदंड के अनुसार निम्न विद्यार्थी सम्मान के पात्र होंगे
- कक्षा 8वीं से 12वीं तक – 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं
- स्नातक एवं स्नातकोत्तर – वर्ष 2025-26 की फाइनल डिग्री में 80% या अधिक अंक
- CA, CS- फाइनल डिग्री उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी
- UPSC, PSC, IIT, NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण या फाइनल सिलेक्शन प्राप्त छात्र
- राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल, संगीत, कला एवं अन्य विधाओं में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को गोल्ड, सिल्वर और प्रोत्साहन अवार्ड से नवाजा जाएगा।
समारोह का मुख्य आकर्षण MERIT BASED BEST STUDENT – GOLD HIGHLIGHT”रहेगा। 10वीं एवं 12वीं कक्षा के सर्वश्रेष्ठ मेधावी छात्र-छात्रा को GOLD अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सिल्वर एवं प्रोत्साहन अवार्ड भी प्रदान किए जाएंगे। प्रदीप बल्ला ने बताया कि
आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक इच्छुक विद्यार्थी अपनी अंकसूची एवं प्रमाणीकरण प्रपत्र के साथ 25 अगस्त 2026 तक क्षेत्रीय संयोजकों या परवार सभा कार्यालय, अंजनी नगर में जमा कर सकते हैं। आयोजन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
सभा के अध्यक्ष राकेश सिघंई एवं पदाधिकारियों ने समाज के समस्त मेधावी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर इस गौरवपूर्ण अवसर का लाभ लेने की अपील की है।