नवीन नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी नई मजबूती : राजकुमार हरण

जावरा (अभय सुराणा) । अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की जिला इकाई में संगठन विस्तार के अंतर्गत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण ने एजाजुद्दीन शेख को जिला संयुक्त सचिव तथा महेश जैन बोहरा को पिपलौदा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया है।
इन नियुक्तियों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला उपाध्यक्ष कनकमल चोरड़िया एवं जिला सचिव शैलेष श्रीश्रीमाल की अनुशंसा पर की गई। इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का मोतियों की माला एवं शॉल ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान भी किया गया।
गौरतलब है कि महेश जैन बोहरा वर्तमान में श्री यतीन्द्र जयन्त जैन वाटिका ट्रस्ट, पिपलौदा के उपाध्यक्ष तथा टेंट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन विगत कई वर्षों से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता, न्याय की रक्षा तथा मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर सक्रिय है। संगठन का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को उसके मूलभूत अधिकारों एवं मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है।
एजाजुद्दीन शेख एवं महेश जैन की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण, जगदीशचंद्र हरारिया, कनकमल चोरड़िया, अशोक झामर, आनंदीलाल लोढ़ा, शैलेष श्रीश्रीमाल, अनिल श्रीश्रीमाल, आशीष सकलेचा, प्रतीक लोढ़ा, विजय राठौड़, सोनू सोलंकी, मनीषा राठौड़, राहुल छाजेड़, शैलेंद्र जोशी (सोहनगढ़), हेमंत जैन (जिला उपाध्यक्ष, इंदौर), मानक मोदी (जिला अध्यक्ष, नीमच), श्रीमती पिंकी ठाकुर (जिला महिला अध्यक्ष, नीमच), यामिनी चौहान, पिंकी पाटीदार, आशा भाटी, सुनील श्रीश्रीमाल, गायत्री देवी सिंगोलिया सहित संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक बंधुओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय योगदान से संगठन की गतिविधियों को नई गति एवं मजबूती मिलेगी।
उक्त जानकारी संगठन के जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक लोढ़ा ने दी।