युवाओं को संस्कृति से जोड़ना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना ही इस यात्रा का मूल उद्देश्य – प्रांजल पांडेय

विशाल सामाजिक समरसता कांवड़ यात्रा के लिए गांव-गांव निमंत्रण

पिपलौदा। 22 से 24 अगस्त तक आयोजित होने वाली “विशाल सामाजिक समरसता कांवड़ यात्रा” के निमंत्रण के लिए शुक्रवार को पिपलौदा तहसील क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यात्रा संयोजक प्रांजल पांडेय के नेतृत्व में शिवभक्त सेवा समिति के कार्यकर्ताओ ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को यात्रा में सहभागी बनने का सादर आमंत्रण दिया। संपर्क कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे चौरासी बड़ायला से हुई। इसके बाद क्रमशः अर्निया गुर्जर, पालिया हसन, आकतवासा, अंगेठी माताजी कुशलगढ़, हतनारा, माताजी बड़ायला, बोरखेड़ा, उपरवाड़ा, सोहनगढ़ व बरगढ़ पहुँचकर कर यात्रा का निमंत्रण दिया गया। इसके पूर्व कमलाखेड़ा, गणेशगंज, सरसाना, शेरपुर, गुडरखेड़ा, नवाबगंज माताजी, आम्बा, मचुन, बड़ौदा, नांदलेटा में भी यात्रा का निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर यात्रा संयोजक प्रांजल पांडेय ने शिवभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता का संदेश है। हमारा उद्देश्य है कि गांव-गांव में भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ-साथ एकता और भाईचारे का भाव जागृत हो। युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना ही इस यात्रा का मूल उद्देश्य है। आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में इस पावन यात्रा में शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करें। शिवभक्त सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान भव्य बैंड, डीजे, मनमोहक झांकियां और श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था की जाएगी। समिति ने सभी शिवभक्तों और ग्रामवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *