
रोपित पौधों को बड़ा करने का संकल्प भी लिया


रतलाम 7 अगस्त । रतलाम विकास प्राधिकरण की श्री परशुराम विहार योजना में ” एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सघन पौधा रोपण किया गया । प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल की अगुवाई में उपाध्यक्षद्वय श्री गोविंद काकानी, श्री प्रवीण सोनी, संचालक मंडल सदस्य गण एवं योजना के रहवासियों ने सघन पौधा रोपण किया एवं एवं रोपित पौधों को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया ।
इस अवसर पर प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने उपस्थित जनों का आव्हान किया कि वे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आमजन से” एक पौधा मां के नाम” रोपित किए जाने की अपील पर अमल करते हुए इस वर्ष काल में एक पौधा अवश्य लगायें एवं उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लें । अध्यक्ष श्री पोरवाल ने इस अवसर पर योजना के रहवासियों को यह भी बताया कि योजना के पार्कों के समुचित विकास हेतु डीपीआर तैयार करवा ली गई है, जिसके अंतर्गत जन भागीदारी के माध्यम से पार्कों का सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण के साथ-साथ बच्चों के खेलकूद एवं मनोरंजन हेतु झूले, व्यायाम के उपकरण आदि भी स्थापित किये जाएंगे ।
आज पौधारोपण के अवसर पर संचालक मंडल सदस्य गण श्री राजेंद्र सिंह गोयल, श्री धीरज व्यास,श्रीमती राखी व्यास, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत बंजली के सरपंच श्री भूरालाल डाबी, उप सरपंच श्री लोकेश जाट,श्री कन्हैया जाट,पूर्व निगम अध्यक्ष श्री दिनेश पोरवाल, श्री परशुराम विहार रहवासी समिति के अध्यक्ष श्री आर.सी. भगोरा, सचिव श्री जंडेल सिंह गुर्जर, सचिव श्री प्रकाश करादिया, सूबेदार श्रीमती दुर्गा चारेल, श्री अखिलेश श्रोत्रिय, श्री शैलेंद्र श्रोत्रिय, श्री दिलीप वर्मा,श्री जफर खान,श्री देवीलाल महावर, श्री भू प्रकाश मालवीय, श्री सतीश गुप्ता,श्री राधे जी चंदेल, श्री राजेंद्र माल,प्राधिकरण के अभियंता एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे ।