माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल का दो दिवसीय श्रावणी मेला 8 एवं 9 अगस्त को

महिलाओं की खरीदारी से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों तक रहेगा आकर्षण, लकी ड्रॉ भी होगा विशेष आकर्षण

रतलाम। माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर दो दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन 8 एवं 9 अगस्त को महेश्वरी भवन, कसारा बाजार, रतलाम में किया जा रहा है। मेले को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है।
मेले का शुभारंभ समाज अध्यक्ष डॉ. बी.एल. तापड़िया, समाज सचिव सुनील लाठी एवं समाजसेवी तथा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोविंद काकानी द्वारा किया जाएगा।
श्रावणी मेले में खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें सूट, साड़ियां, गिफ्ट आइटम, एंटीक ज्वेलरी, किड्स वियर, वेस्टर्न वियर, कॉस्मेटिक, मोबाइल कवर, मुखवास सहित अनेक उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही मेले में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया जा सकेगा। मेले का विशेष आकर्षण लकी ड्रॉ रहेगा, जो आगंतुकों के लिए उत्साह और रोमांच का केंद्र रहेगा।

सातुड़ी तीज पर पारंपरिक सत्तू वितरण
माहेश्वरी समाज के पारंपरिक पर्व सातुड़ी तीज के अवसर पर भी विशेष आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त से 18 अगस्त तक विभिन्न प्रकार के पारंपरिक सत्तू जैसे चना, मूंगड़ा, चावल एवं गेहूं आदि का वितरण किया जाएगा।
माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल ने समाजजनों एवं शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित श्रावणी मेले में अवश्य पधारें, विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी करें, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें तथा महिलाओं की प्रतिभा एवं स्वावलंबन को प्रोत्साहित करते हुए मेले को सफल बनाएं।
मंडल की ओर से बताया गया कि श्रावणी मेला परंपरा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *