रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी ने निष्ठा कावड़ यात्रा का किया भव्य स्वागत

पावर हाउस रोड पर पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर किया अभिनंदन, बड़ी संख्या में कांग्रेस जन रहे उपस्थित

रतलाम। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को पावर हाउस रोड पर निष्ठा कावड़ यात्रा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में समाजसेवी वरिष्ठ पहलवान दौलत जाट एवं यात्रा संयोजक वैभव जाट, गौरव जाट, मयंक जाट का पुष्प मालाएं पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कावड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा एवं सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में यासमीन शेरानी, हिना शेख, आरिफा कछवाया, कमरुद्दीन कछवाया, राकेश झालानी, इक्का बेलूत, सोनू व्यास, विजय उपाध्याय, जोएब आरिफ, शैलेंद्र सिंह अठाना, रवि वर्मा, बसंत पंड्या, प्रदीप राठौड़, आशीष डेनियल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *