

रतलाम । कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने शुक्रवार को जावरा स्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखागार, कोर्ट कैश तथा अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों के रख-रखाव का अवलोकन किया।
कलेक्टर श्री कटेसरिया ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों के प्रभावी संचालन, अभिलेखों के समुचित संधारण तथा नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एसडीएम जावरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।