वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

रतलाम। वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब, नागरिक बैक व जिला सहकारी संघ पुर्व अध्यक्ष रेडक्रास के वरिष्ठ संचालक, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ नेता श्री शरद जोशी का रविवार 9 अगस्त क़ो 78 वर्ष की आयु में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निवास पैलेस रोड से सोमवार 10 अगस्त क़ो प्रातः 10: 30 बजे निकलेगी।
श्री जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। उनके निधन की खबर मिलते ही रतलाम सहित प्रदेश भर के मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
शरद जोशी केवल एक पत्रकार नहीं, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों, सिद्धांतों और पत्रकारों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले सशक्त व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निर्भीकता, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को सदैव सर्वोपरि रखा। पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा मुखर रहे।
पत्रकारिता में उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने कई पीढ़ियों के पत्रकारों का मार्गदर्शन किया और पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी मानकर जीवनभर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
उनके निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी, संघर्षशील और संवेदनशील पत्रकार खो दिया है। उनके जाने से पत्रकारिता के एक दौर का अवसान हुआ है।एक ऐसा दौर, जिसकी पहचान साहस, संघर्ष और सिद्धांतों से थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *