तिरंगा यात्रा की बैठक, शाही सवारी में सहभागिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रतलाम 9 अगस्त । जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री कुंवर विजय शाह 10 अगस्त को रतलाम प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री शाह प्रातः 9.30 बजे इंदौर से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12.00 बजे रतलाम पहुंचेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1.00 बजे रंगोली गार्डन में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के संबंध में बैठक में शामिल होंगे।
दोपहर 3.00 बजे से 4.00 बजे तक उनका समय सर्किट हाउस रतलाम में आरक्षित रहेगा। इसके बाद सायं 4.00 बजे वे श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी में सहभागिता करेंगे।
सायं 5.00 बजे प्रभारी मंत्री श्री कुंवर विजय शाह रतलाम से उज्जैन-इंदौर मार्ग होते हुए भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।