

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के कुल गौरव मुनि श्री साध्यसागर ने कहा कि चातुर्मास आत्मचिंतन और आत्म की ओर लौटने का अवसर बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज में चातुर्मास साधना कर रहे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस वर्ष का वर्षायोग चातुर्मास कलश की मंत्रोच्चार के साथ स्थापना मोदी जी की नसिया परिसर में आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई । प्रारंभ में ध्वजारोहण कर्ता सपना मनीष गोधा व अर्चना दिलीप गोधा ने किया । चातुर्मास कमेटी के मनमोहन झांझरी श्री राजेश पांड्या व श्री अजयपाल टोंग्या ने बताया कि प्रथम चातुर्मास कलश लेने का सौभाग्य समाजसेवी श्रीपाल जी टोंग्या परिवार को प्राप्त हुआ । द्वितीय कलश श्री धर्मेंद्र , पुष्पेंद्र देवेंद्र पाटनी परिवार को व तृतीय कलश मेना अशोक जी पहाड़िया परिवार* को चतुर्थ कलश रवीदेवी आजाद जैन बीड़ी वाला परिवार व पंचम कलश किशोर शाह परिवार को प्राप्त हुआ । कार्यक्रम के प्रारंभ मे नरेश सेठी, एमके जैन, हसमुख गांधी प्रतिपाल जी टोंग्या ने दीप प्रज्वलन किया। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य सी पी शाह, पवन बेन व श्री अमित गांधी को प्राप्त हुआ एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य स्वाध्याय मंडल बीसपंथी मंदिर को प्राप्त हुआ । विभिन्न महिला संगठनों एवं सामाजिक संगठनों ने मुनिश्री के चरणों में अर्घ समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त किया । मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज ने चातुर्मास की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “चातुर्मास आत्मा की ओर लौटने का अवसर है। इस दौरान हमें बाहरी आयोजनों के साथ अपने भीतर भी झांकना चाहिए। क्रोध को क्षमा, अहंकार को विनय और लोभ को त्याग से दूर करने का प्रयास ही चातुर्मास की सच्ची सार्थकता है।” आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज व विप्रणत सागर जी महाराज ने कहा कि “चातुर्मास श्रावकों के लिए धर्म , संयम ,स्वाध्याय व आत्म चिंतन का विशेष अवसर है”। क्षुल्लक श्री विनयनंदी जी महाराज ने भी आशीर्वचन दिए।
कार्यक्रम का संचालन पंडित श्रीअर्पित जैन वाणी व श्रीधर्मेंद्र पाटनी ने किया तथा समस्त धार्मिक क्रियाएं पंडित नितिन झांझरी ने संपन्न कराईं । समारोह में सांसद शंकर लालवानी पुर्व ग्रह मंत्री बाला बच्चन आंनद नवीन गोधा अशोक बड़जात्या, कैलाश वेद जयदीप जैन कमल रावका प्रदीप बड़जात्या प्रिंसिपल टोंग्या पारस जैन विजय सेठी कमल काला शेखर जैन विरेन्द्र बड़जात्या सुनिल गोधा एवं महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, साधना दगडे संगिता काला आदि अतिथि उपस्थित थे अतिथि स्वागत श्री राजेश पांड्या , श्री अजय पाल टोंग्या , श्री अजय रावका व श्री विजयपाल टोंग्या भोला* ने किया । वास्लय भोज के पुण्यार्जक श्री गजेंद्र जैन गिन्नी ग्रुप थे।