10 अगस्त को राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 6; shaking: 0.046883; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0003,0.0000;
brp_del_sen: 0.1500,0.0000;
delta:1;
bokeh:1;
ispap:1;
papproctime: 2026:08:09 12:53:33;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 266.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 38;zeissColor: bright;

रतलाम। केंद्रीय ट्रेड यूनियन (सीटू), विभिन्न सेक्टर की फेडरेशन इकाई एवं किसान मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मजदूर और किसानों का राष्ट्रीय सम्मेलन 29 जुलाई को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में संपन्न हुआ था, जिसमें 10 अगस्त 2026 को सभी ट्रेड यूनियन के संयुक्त मोर्चा का महान भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर सत्याग्रह का आंदोलन किया जाएगा।
जिसमें मुख्य रूप से चारों काली श्रम संहिताओं को रद्द करने, श्रमिकों को 26000 प्रति माह न्यूनतम वेतन देने, 8 घंटे कार्य दिवस सुनिश्चित करने,बेलगाम बढ़ती महंगाई के विरोध में, सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण, ठेका आउटसोर्सिंग फिक्स्ड टर्म को खत्म कर स्थाई पदों पर स्थाई नियुक्ति ,आंगनवाड़ी आशा उषा व मध्यान भोजन कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुनिश्चित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में नाली सड़क जल निकासी की व्यवस्था करने और शहरी क्षेत्र में विकास के नाम पर झुग्गी बस्तियों को तोड़ना और रेहड़ी खेरची व्यापारियों को उजाड़ना बंद करने, दवाइयो के दाम कम करने और दवाइयां पर जीरो जीएसटी जैसी मांग है। कल 10 अगस्त को 11 बजे शहीद चौक पर सत्याग्रह होगा।
इस अवसर पर सत्याग्रह के पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें संयुक्त ट्रेड यूनियन के आई एल पुरोहित,मांगीलाल नागावत,रणजीत सिंह,कीर्ति शर्मा, कला डामोर, श्रीमती गीता राठौर, प्रोफेसर रतन चौहान एवं मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के सचिव निखिल मिश्रा, अध्यक्ष अभिषेक जैन, उपाध्यक्ष रशीद कुरैशी, गोपाल चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *