

रतलाम। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2026 को मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) जिला इकाई रतलाम द्वारा रतलाम नगर में निकली मूलनिवासियों की विशाल रैली का भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन किया गया। इस अवसर पर समाज एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, भाईचारे, संविधान में आस्था तथा मूलनिवासियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सामाजिक अधिकारों, शिक्षा, समानता और सम्मान के लिए आगे आने का आह्वान किया। अजाक्स पदाधिकारियों ने कहा कि “एकता और सम्मान ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। साथ चलकर और साथ जुड़कर ही सामाजिक एकता को मजबूत किया जा सकता है।” कार्यक्रम में अजाक्स के प्रांतीय, संभागीय, जिला, तहसील एवं विकासखंड स्तर के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी साथी तथा सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अजाक्स के प्रांत अध्यक्ष श्री मुकेश मोर्य, कार्यवाहक प्रांत अध्यक्ष एवं सचिव ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन श्री विशेष गढ़पाले (IAS), प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संयुक्त संचालक वित्त श्री जी.एल. गुवाहटीया, स्टेट समन्वयक श्री श्यामलाल डेहरिया, प्रांतीय महासचिव श्री आर.के. दादोरिया, जिला अध्यक्ष रतलाम श्री कैलाश चंद्र पग्गी, संभाग अध्यक्ष उज्जैन संभाग श्री अंबाराम बोस एवं संभागीय उपाध्यक्ष श्रीमती कविता डामोर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर हरिराम ओहरी, कुणाल वर्मा, प्रेम सिंह कतीजा, सूरतलाल डामर, राकेश भगोरा, मोतीलाल मालवीय, दिनेश निनामा, राजेंद्र चौहान, दिनेश कुमार, विजय रामलाल सोलंकी, शांतिलाल बोस, मदन धामनिया, प्रकाश सोलंकी, शाहिद खान, बजाज सहित अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान रतलाम। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2026 को मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) जिला इकाई रतलाम द्वारा रतलाम नगर में निकली मूलनिवासियों की विशाल रैली का भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन किया गया। इस अवसर पर समाज एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, भाईचारे, संविधान में आस्था तथा मूलनिवासियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सामाजिक अधिकारों, शिक्षा, समानता और सम्मान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
अजाक्स पदाधिकारियों ने कहा कि “एकता और सम्मान ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। साथ चलकर और साथ जुड़कर ही सामाजिक एकता को मजबूत किया जा सकता है।”
कार्यक्रम में अजाक्स के प्रांतीय, संभागीय, जिला, तहसील एवं विकासखंड स्तर के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी साथी तथा सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अजाक्स के प्रांत अध्यक्ष श्री मुकेश मोर्य, कार्यवाहक प्रांत अध्यक्ष एवं सचिव ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन श्री विशेष गढ़पाले (IAS), प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संयुक्त संचालक वित्त श्री जी.एल. गुवाहटीया, स्टेट समन्वयक श्री श्यामलाल डेहरिया, प्रांतीय महासचिव श्री आर.के. दादोरिया, जिला अध्यक्ष रतलाम श्री कैलाश चंद्र पग्गी, संभाग अध्यक्ष उज्जैन संभाग श्री अंबाराम बोस एवं संभागीय उपाध्यक्ष श्रीमती कविता डामोर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार किया गया।
इस अवसर पर हरिराम ओहरी, कुणाल वर्मा, प्रेम सिंह कतीजा, सूरत लाल डामोर, राकेश भगोरा, मोतीलाल मालवीय, दिनेश निनामा, राजेंद्र चौहान, दिनेश कुमार, विजय रामलाल सोलंकी, शांतिलाल बोस, मदन धामनिया, प्रकाश सोलंकी, शाहिद खान, बजाज सहित अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।