

रतलाम। आदर्श पुरुष महिला एवं बालक-बालिका कल्याण संस्था की मुख्य बैठक रविवार, 9 अगस्त 2026 को गुरुकृपा कृषि केन्द्र, 17, गायत्री टॉकीज, रतलाम में आयोजित हुई। बैठक में संस्था के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य साथियों ने उपस्थित होकर संस्था के आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।
बैठक में जगदीश जी हरारिया (इंडियन पुलिस महासंघ), पंडित ओमप्रकाश ओझा संस्थापक एवं अध्यक्ष, पंडित प्रदीप जी जोशी संयोजक एवं कोषाध्यक्ष, निलेश जी राठौड़ उपाध्यक्ष, पंडित गोपाल जी शर्मा भजन गायक एवं प्रदेश संयोजक, हेमंत जी राठौड़ मुख्य सचिव, राहुल जी मकवाना मुख्य प्रचारक तथा नरेन्द्र जी सोनगरा मीडिया प्रभारी सहित अन्य साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के विशेष अतिथि श्रवण कुमार जी ओहरी (पटवारी साहब) रहे।
बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों को अंतिम रूप देने के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही संस्था को अधिक संगठित, सक्रिय एवं जनहित में प्रभावी बनाने तथा सामाजिक कार्यों, जनसेवा के विभिन्न प्रकल्पों एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संस्था की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। संस्था के मुख्य सचिव हेमंत जी राठौड़ ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से संस्था जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेगी।